चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ बढ़ाएगा बारिश का असर, जशपुर में प्रशासन ने जारी की सावधानी बरतने की अपील; आपात स्थिति में इस नंबर पर करें संपर्क
ताजा खबरें


बड़ी खबर

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ बढ़ाएगा बारिश का असर, जशपुर में प्रशासन ने जारी की सावधानी बरतने की अपील; आपात स्थिति में इस नंबर पर करें संपर्क

*जशपुरनगर 27अक्टूबर 2026/* भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान "अर्नब" तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर से वर्षा की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया है कि 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए किसानों से अपील की जाती है कि अपनी फरातों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें। खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था रखें तथा कटी हुई फसल एवं कृषि उपज को सुरक्षित स्थान पर रखें।

जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि इस दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें, तेज हवा के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कच्चे मकानों से दूर रहें, नदी-नालों, जलाशयों और बाढ़ संभावित क्षेत्रों के पास न जाएं और मौसम संबंधी जानकारी के लिए रेडियो, टीवी और मोबाइल पर लगातार अपडेट देखते रहें। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर सतत् निगरानी रखी जा रही है।

आपातकालीन स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष (जशपुर) 07763-223732 में संपर्क करें।

Leave Your Comment

Click to reload image