महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं और रामायण के आदर्श आज भी समाज को दे रहे नई दिशा, जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की
ताजा खबरें


बड़ी खबर

महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं और रामायण के आदर्श आज भी समाज को दे रहे नई दिशा, जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

रायपुर 26 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आदिकवि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसे महान महाकाव्य की रचना कर भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों और आदर्शों को विश्व के समक्ष प्रस्तुत किया। उनकी कालजयी रचना में सत्य, कर्तव्य, करुणा, न्याय और लोककल्याण का जो संदेश निहित है, वह आज भी समाज को सही दिशा दिखाता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को आत्मसात कर समरस, संस्कारवान और विकसित समाज के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image