जशपुर विधायक रायमुनि भगत का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बेहतर स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने की जताई कामना
19-Oct-2026 6:27:03 pm
840
रायपुर 19 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के नारायणा एमएमआई अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।मुख्यमंत्री श्री साय ने चिकित्सकों से श्रीमती भगत के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
