जब जंगल की सुरक्षा करने वाले ही नहीं दिखा रहे सख्ती, तो कैसे बचेगी बादलखोल अभ्यारण्य की हरियाली? साल के छोटे पेड़ (तोम्बा) को दिन दहाड़े काट कर ले जा रहे सवाल पर नाकेदार का जवाब पर उठे कई सवाल
ताजा खबरें


बड़ी खबर

जब जंगल की सुरक्षा करने वाले ही नहीं दिखा रहे सख्ती, तो कैसे बचेगी बादलखोल अभ्यारण्य की हरियाली? साल के छोटे पेड़ (तोम्बा) को दिन दहाड़े काट कर ले जा रहे सवाल पर नाकेदार का जवाब पर उठे कई सवाल

नारायणपुर। जशपुर जिले का एकमात्र बादलखोल अभ्यारण्य, जिसे 70 के दशक में संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया था, आज अपनी घटती हरियाली को लेकर चर्चा में है। कभी घने जंगलों के लिए पहचाने जाने वाले इस अभ्यारण्य में अब छोटे-छोटे साल के पेड़ों की कटाई को लेकर चिंता जताई जा रही है। स्थानीय बोली में इन छोटे पेड़ों को ‘तोम्बा’ कहा जाता है।

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सरबकोम्बो में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा छोटे साल के पेड़ को काटकर नाका क्वार्टर के पीछे पीछे से ले जाने का फोटो सामने आया। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति दिनदहाड़े लकड़ी लेकर स्टेट हाईवे पार कर गया, लेकिन वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। जब संवाददाता ने इस संबंध में संबंधित बीट गार्ड से सवाल किया, तो कथित तौर पर उन्होंने कार्रवाई की बात कहने के बजाय यह जवाब दिया कि पेड़ जंगल में गिरा पड़ा होगा, जिसे वह व्यक्ति ले जा रहा होगा।

बीट गार्ड के इस जवाब ने वन अमले की कार्यप्रणाली और नाकेदार की जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि जब अभ्यारण्य में छोटे पेड़ों की कटाई और लकड़ी ले जाने की सूचना सामने आ रही है, तो उसकी जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के बजाय बिना पुष्टि के नाकेदार द्वारा सफाई क्यों दी जा रही है? यदि पेड़ काटकर ले जाया जा रहा था, तो इसकी जांच और नियमानुसार कार्रवाई की जिम्मेदारी किसकी है?

बादलखोल अभ्यारण्य की सुरक्षा के लिए तैनात कर्मचारियों से लोगों को उम्मीद है कि वे जंगल की हरियाली बचाने के लिए सतर्कता बरतेंगे। ऐसे में संबंधित नाकेदार को मामले की निष्पक्ष जांच कर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और यदि लापरवाही या नियमों का उल्लंघन सामने आता है, तो उचित कार्रवाई करनी चाहिए। आखिर वन संपदा की रक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मचारी ही यदि ऐसी घटनाओं को गंभीरता से नहीं लेंगे, तो अभ्यारण्य के जंगलों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?

Leave Your Comment

Click to reload image