सीएम कैम्प बगिया में पहुंचा दिव्यांग बुजुर्ग का आवेदन, मुख्यमंत्री की पहल पर तत्काल मिली बैटरी चलित ट्राईसाइकिल
ताजा खबरें


बड़ी खबर

सीएम कैम्प बगिया में पहुंचा दिव्यांग बुजुर्ग का आवेदन, मुख्यमंत्री की पहल पर तत्काल मिली बैटरी चलित ट्राईसाइकिल

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से जरूरतमंदों को त्वरित सहायता मिल रही है। इसी कड़ी में जिले के फरसाबहार तहसील क्षेत्र के ग्राम लावाकेरा निवासी 72 वर्षीय दिव्यांग अभिमन्यु सिंह को सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में तत्काल सहायता प्रदान की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, लावाकेरा निवासी अभिमन्यु सिंह, पिता श्री जनार्दन सिंह, उम्र 72 वर्ष, चलने-फिरने में असमर्थ थे। अपनी परेशानी लेकर वे सीएम कैम्प कार्यालय बगिया पहुंचे और सहायता के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्काल बैटरी चलित ट्राईसाइकिल प्रदान की गई।बैटरी चलित ट्राईसाइकिल मिलने से अभिमन्यु सिंह को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वे पहले की अपेक्षा अधिक आसानी से अपने दैनिक कार्य कर सकेंगे। जरूरत के समय मिली इस सहायता से उन्हें बड़ी राहत मिली है।अभिमन्यु सिंह ने त्वरित सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। सीएम कैम्प कार्यालय बगिया के माध्यम से जरूरतमंदों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर उन्हें राहत पहुंचाने की पहल जरूरतमंद लोगों के लिए सहारा बन रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image