मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर में आवासीय सुविधाओं का होगा विस्तार, कुनकुरी के गिनाबहार और जशपुर के बालाछापर में 225 मकानों का निर्माण, गरीब और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मिलेगा किफायती आवास का अवसर
ताजा खबरें


बड़ी खबर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर में आवासीय सुविधाओं का होगा विस्तार, कुनकुरी के गिनाबहार और जशपुर के बालाछापर में 225 मकानों का निर्माण, गरीब और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मिलेगा किफायती आवास का अवसर

*जशपुरनगर 14 अक्टूबर 2026/* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने आम लोगों को किफायती और आधुनिक आवास उपलब्ध कराने के लिए दो बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत की है। इनमें कुनकुरी और जशपुर नगर के बालाछापर  दोनों जगहों पर अटल विहार आवासीय योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा अवगत कराया गया कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल प्रदेश के सभी 33 जिलों में आवासीय योजनाओं का विस्तार करने तथा नागरिकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
इसी उद्देश्य के अनुरूप मंडल द्वारा इस परियोजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

जिससे क्षेत्र के समग्र विकास से जिले वासियों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार सुनिश्चित हो सकेगा 

साथ ही जशपुर में आने वाले दिनों में शीघ्र ही अटल आवास योजना, महुआ टोली,कडोरा और पत्थलगांव विकास खंड के ग्राम मदनपुर में  भी आवासीय योजनाएं प्रारंभ की जाएगी।

आवास एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी के विशेष निर्देश पर यह आवासीय परियोजना, गिना बहार तहसील कुनकुरी और जशपुर के बालाछापर में अटल बिहार योजना के तहत लोगों को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है।


पहली परियोजना कुनकुरी विकासखंड के ग्राम गिनाबहार में विकसित की जा रही है, जो क्षेत्र की पहली आधुनिक और सुव्यवस्थित आवासीय कॉलोनी होगी। करीब 7 एकड़ क्षेत्र में बनने वाली इस कॉलोनी के लिए 17 करोड़ 15 लाख 71 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इसमें कुल 97 आवास बनेंगे, जिनमें से 91 आवास आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ईडब्ल्यूएस और निम्न आय वर्ग एलआईजी के लिए होंगे। शासन ने मंडल को 1 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से जमीन दी है और पात्र ईडब्ल्यूएस हितग्राहियों को 80 हजार और एलआईजी को 40 हजार रुपये का अनुदान भी दिया जाएगा। यह कॉलोनी कुनकुरी-बगीचा मार्ग पर एनएच-43 से 2 किलोमीटर की दूरी पर है।
अनुराग सिंह देव अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा बताया गया कि विकसित की जा रही यह कॉलोनी आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी।
इसमें सुरक्षा व्यवस्था, चौड़ी एवं सुव्यवस्थित सड़कें, स्वच्छ एवं हरित वातावरण समुचित जल निकासी व्यवस्था, तथा अन्य आवश्यक अधोसंरचनात्मक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
एक नियोजित आवासीय परिसर के रूप में विकसित होने के कारण यह परियोजना नागरिकों के लिए आकर्षक का केन्द्र बनने की संभावना रखती है।

वहीं दूसरी बड़ी परियोजना जशपुर नगर के ग्राम बालाछापर में 7 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही है, जिसके लिए 3432.25 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। इस योजना के तहत कुल 128 आवास और व्यावसायिक दुकानों का निर्माण प्रस्तावित है। इसमें एचआईजी के 11 मकान, एमआईजी के 20 मकान, जूनियर एमआईजी के 04 मकान, एलआईजी के 55 मकान और ईडब्ल्यूएस के 38 मकान शामिल हैं। यह कॉलोनी रायगढ़ रोड एनएच-43 से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है और इसे कवर्ड कैंपस के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें बस स्टॉप, सामुदायिक भवन, बॉक्स क्रिकेट, गार्डन, किड्स प्ले एरिया और दुकानें जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल जशपुर के कार्यपालन अभियंता श्री प्रफुल्ल चौरे ने बताया कि इसके अलावा ग्राम मदनपुर पत्थलगांव में भी बुकिंग जारी है। इन सभी योजनाओं की बुकिंग 06 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और प्रथम चक्र 20 अक्टूबर को समाप्त होगा।

Leave Your Comment

Click to reload image