जशपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, - कहीं थाने की कमान तो कहीं चौकी की जिम्मेदारी, जशपुर में 13 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण का अवसर, प्रशासनिक जरूरतों के तहत 13 पुलिस अधिकारियों का भी स्थानांतरण
ताजा खबरें


बड़ी खबर

जशपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, - कहीं थाने की कमान तो कहीं चौकी की जिम्मेदारी, जशपुर में 13 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण का अवसर, प्रशासनिक जरूरतों के तहत 13 पुलिस अधिकारियों का भी स्थानांतरण

जशपुर। जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुचारु बनाने तथा पुलिस अधिकारियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने सोमवार, 12 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस मुख्यालय के आदेश पर जिले में पदस्थ किए गए 13 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही जिले के विभिन्न थाना-चौकियों में पदस्थ निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक स्तर के 13 अधिकारियों का भी प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानांतरण किया गया है।

पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के आदेशानुसार जशपुर जिले को व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए 13 प्रशिक्षु उप निरीक्षक आवंटित किए गए हैं। आगामी दो माह तक चलने वाले प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों में पदस्थ किया गया है। इस दौरान उन्हें थानों की कार्यप्रणाली, अपराध नियंत्रण, विवेचना, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न दायित्वों को नजदीक से समझने और उनका व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

चार शहरी थानों सिटी कोतवाली जशपुर, पत्थलगांव, बगीचा और कुनकुरी में पदस्थ किए गए प्रशिक्षु उप निरीक्षक संबंधित थाना प्रभारियों के अधीन रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। वहीं, अन्य प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को विभिन्न थाना-चौकियों में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। वे थाना एवं चौकी प्रभारी के रूप में जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए मैदानी पुलिसिंग का अनुभव हासिल करेंगे।

इन थाना-चौकियों में पदस्थ किए गए 13 प्रशिक्षु उप निरीक्षक


प्रशिक्षु उप निरीक्षक संतोष कुमार चौरसिया — थाना सिटी कोतवाली जशपुर (थाना प्रभारी के अधीन प्रशिक्षण)।
प्रशिक्षु उप निरीक्षक नील मणि निषाद — थाना पत्थलगांव (थाना प्रभारी के अधीन प्रशिक्षण)।
प्रशिक्षु उप निरीक्षक संतोष कुमार वर्मा — थाना बगीचा (थाना प्रभारी के अधीन प्रशिक्षण)।
प्रशिक्षु उप निरीक्षक शेखर सिंह राजपूत — थाना कुनकुरी (थाना प्रभारी के अधीन प्रशिक्षण)।
प्रशिक्षु उप निरीक्षक माधुरी वर्मा — चौकी आरा (चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।
प्रशिक्षु उप निरीक्षक लक्ष्मी मरकाम — चौकी मनोरा (चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।
प्रशिक्षु उप निरीक्षक जय प्रकाश — चौकी पंडरापाठ (चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।
प्रशिक्षु उप निरीक्षक मोहन लाल मरकाम — चौकी सोनक्यारी (चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।
प्रशिक्षु उप निरीक्षक राजकुमार — चौकी करडेगा (चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।
प्रशिक्षु उप निरीक्षक देविका — चौकी ऊपरकछार (चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।
प्रशिक्षु उप निरीक्षक जितेंद्र साहू — थाना तुमला (थाना प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।
प्रशिक्षु उप निरीक्षक विंबलेश्वरी मरकाम — चौकी कोल्हेनझरिया (चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।
प्रशिक्षु उप निरीक्षक शेष नारायण दीवान — चौकी कोतबा (चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।

प्रशासनिक जरूरतों के तहत 13 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण

जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक स्तर के कुल 13 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह स्थानांतरण आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से तत्काल प्रभाव से किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक की सूची


निरीक्षक राकेश यादव — वर्तमान पदस्थापना: थाना प्रभारी बागबहार | नवीन पदस्थापना: थाना प्रभारी सन्ना।
उप निरीक्षक सुनील सिंह — वर्तमान पदस्थापना: थाना प्रभारी दुलदुला | नवीन पदस्थापना: थाना प्रभारी बागबहार।
उप निरीक्षक सतीश सोनवानी — वर्तमान पदस्थापना: चौकी प्रभारी पंडरापाठ | नवीन पदस्थापना: थाना प्रभारी दुलदुला।
उप निरीक्षक विवेक भगत — वर्तमान पदस्थापना: चौकी प्रभारी मनोरा | नवीन पदस्थापना: थाना प्रभारी आस्ता।
उप निरीक्षक अर्जुन यादव — वर्तमान पदस्थापना: थाना प्रभारी आस्ता | नवीन पदस्थापना: थाना बगीचा।
उप निरीक्षक बृजेश यादव — वर्तमान पदस्थापना: चौकी प्रभारी कोतबा | नवीन पदस्थापना: चौकी प्रभारी दोकड़ा।
सहायक उप निरीक्षक टेकराम सारथी — वर्तमान पदस्थापना: चौकी प्रभारी करडेगा | नवीन पदस्थापना: चौकी कोतबा।
सहायक उप निरीक्षक चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी — वर्तमान पदस्थापना: चौकी प्रभारी आरा | नवीन पदस्थापना: चौकी पंडरापाठ।
सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर भगत — वर्तमान पदस्थापना: चौकी प्रभारी ऊपरकछार | नवीन पदस्थापना: चौकी आरा।
सहायक उप निरीक्षक कुमार वैभव सिंह — वर्तमान पदस्थापना: चौकी प्रभारी सोनक्यारी | नवीन पदस्थापना: चौकी मनोरा।
सहायक उप निरीक्षक विपिन किशोर केरकेट्टा — वर्तमान पदस्थापना: चौकी प्रभारी कोल्हेनझरिया | नवीन पदस्थापना: चौकी सोनक्यारी।
सहायक उप निरीक्षक नीता कुरें — वर्तमान पदस्थापना: थाना कुनकुरी | नवीन पदस्थापना: थाना पत्थलगांव।
सहायक उप निरीक्षक बैजन्ती किण्डो — वर्तमान पदस्थापना: थाना पत्थलगांव | नवीन पदस्थापना: थाना कुनकुरी।

पुलिस विभाग में किए गए इन बदलावों के तहत जहां प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को मैदानी स्तर पर कार्य करने और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारियों को समझने का अवसर मिलेगा, वहीं अनुभवी अधिकारियों की नवीन पदस्थापना से जिले की पुलिस व्यवस्था को प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप संचालित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Leave Your Comment

Click to reload image