जशपुर की 225 ग्राम पंचायतों ने टीबी उन्मूलन की दिशा में दर्ज कराई उपलब्धि, सरपंचों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर किया गया सम्मानित, 5 निक्षय मित्रों के योगदान को भी सराहा
ताजा खबरें


बड़ी खबर

जशपुर की 225 ग्राम पंचायतों ने टीबी उन्मूलन की दिशा में दर्ज कराई उपलब्धि, सरपंचों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर किया गया सम्मानित, 5 निक्षय मित्रों के योगदान को भी सराहा

*जशपुरनगर 10 अक्टूबर 2026/* भारत सरकार के महत्वाकांक्षी टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन के प्रयासों को अधिक प्रभावी बनाने, जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने तथा पंचायत स्तर पर व्यापक जनजागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से विगत दिवस 08 अक्टूबर 2026 को जिला पंचायत परिसर, जशपुर स्थित बैठक हॉल में टीबी मुक्त भारत टीम (JOSH टीम) के उन्मुखीकरण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम तथा टीबी मुक्त पंचायतों के सरपंचों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में श्री अरविंद भगत  अध्यक्ष नगरपालिका जशपुर, श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव  उपाध्यक्ष जिला पंचायत जशपुर   श्री यश प्रताप सिंह जूदेव  उपाध्यक्ष नगरपालिका जशपुर

 तथा श्री गंगाराम भगत अध्यक्ष जनपद पंचायत जशपुर सहित जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचगण उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा, जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. रोशन बरियार,  स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जोश टीम के माध्यम से जनजागरूकता अभियान को मिलेगी नई गति*

टीबी बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम में टीबी मुक्त भारत टीम (JOSH टीम) का शुभारंभ किया गया। 

इस पहल के अंतर्गत राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC), राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं My Bharat Volunteers के माध्यम से युवाओं को जोड़ा जाएगा। टीम के सदस्य टीबी के लक्षणों, समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण संबंधी देखभाल के प्रति जागरूकता फैलाएंगे।

*वर्ष 2025 में 225 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त पंचायत के रूप में सम्मानित*

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण वर्ष 2025 में टीबी मुक्त पंचायत के रूप में सम्मानित जिले की 225 ग्राम पंचायतों के सरपंचों का सम्मान रहा। 

जशपुर जिले की कुल 444 ग्राम पंचायतों में से 225 को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। 

सम्मान स्वरूप महात्मा गांधी जी की प्रतिमा (मोमेंटो) एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

*टीबी उन्मूलन में योगदान देने वाले 5 निक्षय मित्रों का सम्मान*

टीबी रोगियों को उपचार अवधि के दौरान पोषण एवं अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने वाले 5 निक्षय मित्रों को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

*वर्ष 2026 में सभी ग्राम पंचायतों को टीबी उन्मूलन के प्रयासों से जोड़ने का संकल्प*

कार्यक्रम में वर्ष 2026 के दौरान जिले की सभी ग्राम पंचायतों में टीबी के प्रति व्यापक जनजागरूकता विकसित करने तथा टीबी उन्मूलन के प्रयासों को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image