नारायणपुर–रानीकोम्बो में ईब नदी की लहरों पर उतरी सुनहरी सुबह, सूरज की किरणों ने सजाया प्रकृति का अद्भुत नजारा ; नदी, हरियाली और आसमान के अद्भुत संगम ने मोहा मन
ताजा खबरें


बड़ी खबर

नारायणपुर–रानीकोम्बो में ईब नदी की लहरों पर उतरी सुनहरी सुबह, सूरज की किरणों ने सजाया प्रकृति का अद्भुत नजारा ; नदी, हरियाली और आसमान के अद्भुत संगम ने मोहा मन

नारायणपुर। सुबह की पहली किरण के साथ नारायणपुर–रानीकोम्बो क्षेत्र की ईब नदी का नजारा आजकल हर किसी को अपनी ओर खींच रहा है। उगते सूरज की सुनहरी रोशनी आज जब ईब नदी की बहती लहरों पर पड़ी तो पानी की सतह सोने की तरह चमक उठी। नदी के बीच बने छोटे-छोटे पत्थरों, और  किनारों पर लहलहाती हरियाली और आसमान में छाए रंग-बिरंगे बादल मिलकर ऐसा दृश्य बनाये, मानो आज कुदरत ने खुद अपनी तस्वीर नदी के पानी में उतार दी हो।

 आज सुबह के समय ईब नदी की शांत लहरों पर सूरज की किरणों की लंबी सुनहरी परछाईं दूर तक दिखाई दी। कहीं पानी की रफ्तार तेज नजर आई तो कहीं छोटे पत्थरों के बीच से गुजरता जलप्रवाह प्रकृति की खूबसूरती में चार चांद लगाते दिखा । नदी के दोनों किनारों पर खड़े घने पेड़ और हरियाली इस पूरे दृश्य को और भी आकर्षक बना रहे थे।

 ज्ञात हो कि यहां का सौंदर्य किसी कृत्रिम सजावट का मोहताज नहीं है। सूरज की रोशनी, ईब नदी की लहरें और चारों ओर पसरी हरियाली ही इस जगह की सबसे बड़ी खूबसूरती हैं। सुबह का यह नजारा कुछ पल के लिए लोगों को रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर ले जाकर प्रकृति के बेहद करीब पहुंचा देता है।

स्थानीय लोगों के लिए ईब नदी सिर्फ पानी की धारा नहीं, बल्कि क्षेत्र की पहचान और प्रकृति से जुड़ा जीवन का अहम हिस्सा है। बदलते मौसम के साथ नदी का रंग-रूप भी बदलता रहता है, लेकिन सूर्योदय के समय आज इसकी खूबसूरती देखते ही बनती रही।

" नारायणपुर–रानीकोम्बो की ईब नदी पर जब आज सुबह का सूरज उतरा, तो लगा जैसे आसमान की सुनहरी रोशनी नदी की लहरों के साथ बह रही हो और धरती खुद आईना बनकर प्रकृति का सौंदर्य दिखा रही हो। "

Leave Your Comment

Click to reload image