काशी प्रवास के दूसरे दिन भी अघोर पीठ पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी की चरणपादुका पर नमन कर पूज्य गुरुदेव बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी से लिया आशीर्वाद,आश्रम में प्रसाद ग्रहण कर जनहित में संचालित चिकित्सा सेवाओं की ली जानकारी
ताजा खबरें


बड़ी खबर

काशी प्रवास के दूसरे दिन भी अघोर पीठ पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी की चरणपादुका पर नमन कर पूज्य गुरुदेव बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी से लिया आशीर्वाद,आश्रम में प्रसाद ग्रहण कर जनहित में संचालित चिकित्सा सेवाओं की ली जानकारी

वाराणसी। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार ने सोमवार को काशी के अपने दो दिवसीय दौरे के समापन के बाद बिहार रवाना होने से पूर्व पुनः पड़ाव स्थित प्रसिद्ध अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह एवं अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। दोपहर करीब एक बजे के बाद आश्रम पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी की चरणपादुका पर श्रद्धापूर्वक शीश नवाया और मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान उन्होंने श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी का दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। आश्रम में कुछ समय रुककर उन्होंने वहां उपस्थित लोगों के साथ बैठकर दोपहर का प्रसाद भी ग्रहण किया। इस दौरान आश्रम का आध्यात्मिक एवं सेवाभावी वातावरण चर्चा का विषय रहा।

दर्शन-पूजन एवं प्रसाद ग्रहण करने के पश्चात स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार ने आश्रम द्वारा जनहित में निरंतर संचालित की जा रही विभिन्न चिकित्सा सेवाओं का अवलोकन किया। उन्होंने आश्रम में जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, उपचार व्यवस्था तथा जनसेवा से जुड़े कार्यों की जानकारी ली।

आश्रम में आयुर्वेद के साथ-साथ होम्योपैथी एवं इलेक्ट्रो-होम्योपैथी के माध्यम से मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सेवाओं के संबंध में भी स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी ली। उन्होंने इन सेवाओं के माध्यम से मरीजों को प्रदान किए जा रहे उपचार की व्यवस्था को देखा और आश्रम द्वारा लंबे समय से जनहित में किए जा रहे चिकित्सा कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर इलेक्ट्रो-होम्योपैथी के विशेषज्ञ डॉ. धनंजय राव ने स्वास्थ्य मंत्री को इस चिकित्सा पद्धति से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपचार की प्रक्रिया, मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं तथा आश्रम में संचालित चिकित्सा गतिविधियों के संबंध में मंत्री को अवगत कराया। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सा सेवाओं की जानकारी लेते हुए आश्रम की गतिविधियों में जमकर रुचि दिखाई।

स्वास्थ्य मंत्री का यह दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ आश्रम द्वारा समाजहित में संचालित सेवा एवं चिकित्सा कार्यों के अवलोकन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने आश्रम की सेवाभावी गतिविधियों को देखा और जनहित में निरंतर किए जा रहे कार्यों की सराहना की। दर्शन-पूजन एवं आश्रम की सेवाओं का अवलोकन करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री बिहार के लिए रवाना हुए।

Leave Your Comment

Click to reload image