सुशासन तिहार के तहत कुदमुरा में समाधान शिविर का हुआ आयोजन,मिले 42 आवेदन मौके पर हुआ 38 निराकरण....जनपद सीईओ रहे मौजूद
ताजा खबरें

बड़ी खबर

सुशासन तिहार के तहत कुदमुरा में समाधान शिविर का हुआ आयोजन,मिले 42 आवेदन मौके पर हुआ 38 निराकरण....जनपद सीईओ रहे मौजूद

नारायणपुर :  सुशासन तिहार अंतर्गत आज जिले के विकासखण्ड बगीचा के ग्राम पंचायत कुदमुरा  के मिडिल स्कूल प्रांगण में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस समाधान शिविर में कुदमुरा,रनपुर,तांबाकछार,करमा,पंडरीपानी पंचयात के ग्रामीण उपस्थित रहे,शिविर में कुल 42  जिसमें  38 मांग मौके पर निराकरण किया गया बाकी 4आवेदनों पर जांच कर निराकरण की बात कही गई,ग्रामीण अपनी समस्याओं का निराकरण की जानकारी प्राप्त करने बड़ी संख्या में ग्रामीण जन पहुंचे। यह शिविर सिर्फ समस्याएं सुलझाने नहीं आया है बल्कि यह  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार हर घर तक समस्या जानने और समाधान करने पहुँच रही है। ताकि कोई भी हितग्राही किसी भी योजना के लाभ से वंचित न हो। इस दौरान जनपद सी ई ओ कमल कांत श्रीवास  जनपद अध्यक्ष श्रीमती गायत्री नागेश,जनपद उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता,क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि,पूर्व बीडीसी महावीर यादव,पूर्व बीडीसी श्रीमती रेशमी,उपसरपंच राजेन्द्र चौहान,मुरली यादव, सरपंच श्रीमती उषा कालो,राजेश नाग,श्रीमती अनीमा एक्का श्री रणजीत राम,सचिव महेन्द्र बरला,विवेक गुप्ता,रघुनंदन यादव,गोकुल सतनामी,सभी पंचायतों के उपसरपंच - पंच सहित विकासखण्ड स्तरीयअधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत कुदमुरा में आयोजित समाधान शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने स्टॉलों का अवलोकन करते हुए सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने की बात कही ताकि आमजनों को परेशानी न हो। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने सुशासन तिहार के संबंध में अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया ।

घर घर पहुंच रही है सरकार की योजनाएं 

शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड सुधार, किसान सम्मान निधि, पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना और श्रमिक पंजीयन सहित अन्य योजनाओं के लाभ की जानकारी दी गई। साथ ही कई ग्रामीणों को मौके पर ही योजनाओं में पंजीयन कर लाभ प्रदान किया गया और अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया गया।

 ग्रामीणों ने जताया संतोष, शासन को दिया धन्यवाद

शिविरों में पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा की गई सुशासन तिहार पहल की सराहना की। शिविर स्थल पर ही तत्काल समस्या का निराकरण होने पर ग्रामीणों ने कहा कि हमें अब बार-बार ऑफिसों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। गांव में ही हमारी समस्याओं का समाधान हो रहा है। त्वरित समस्या का समाधान मिलने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार जताया।

 दी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

शिविरों का उद्देश्य केवल समस्याएं सुलझाना ही नहीं, बल्कि योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है, इसके लिए समाधान शिविर में स्टॉल के माध्यम से शासन की योजनाओं की पहुंच आमजन तक सुनिश्चित की जा रही है। शासन की जनहितैषी योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक सरलता और पारदर्शिता से पहुँचे इसके लिए ग्रामीणों को स्टॉल पर ही आवेदन की सुविधा, विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन पंजीयन, किसानों के हित में संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाने की पूरी प्रक्रिया, शैक्षणिक सहायता आवश्यक दस्तावेज के संबंध में जानकारी देकर सुविधा दी जा रही है।

 हितग्राही मूलक सामग्री का किया गया वितरण

समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है इसके साथ ही शिविर स्थल पर ही विभिन्न विभागों द्वारा आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया गया । साथ ही समाधान शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा हितग्राही मूलक सामग्री का वितरण किया गया। समाधान शिविर कुदमुरा में 12 हितग्राही को सामाजिक सुरक्षा पेंशन,20 राशनकार्ड, 02 हितग्राही को आवास प्लस,12 हितग्राही को बीज,मत्स्यपालन में 1 हितग्राही को जाल, 5 समूह को बैंक लोन,3 को मुद्रा लोन,वितरण किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image