कुनकुरी जनपद में तीन पंचायत सचिवों का तबादला, आगामी आदेश तक अस्थायी पदस्थापना के निर्देश, नई पंचायतों में तत्काल प्रभाव से संभालेंगे जिम्मेदारी
जशपुर। जिला पंचायत जशपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायत सचिवों की अस्थायी पदस्थापना में बदलाव का आदेश जारी किया है। यह आदेश 18 सितंबर 2026 को जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
जारी आदेश के अनुसार श्री देवनारायण राम को वर्तमान ग्राम पंचायत रानीकोम्बो से स्थानांतरित कर ग्राम पंचायत कुरकुंगा में पदस्थ किया गया है। इसी तरह श्री रखनु राम को ग्राम पंचायत बरडाँड़ में पदस्थ है। उसे रानीकोम्बो का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।वहीं श्री बुधन राम नायक, जो वर्तमान में जनपद पंचायत कुनकुरी में पदस्थ थे, उन्हें ग्राम पंचायत बेहेराखार में पदस्थ किया गया है।
जिला पंचायत कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना स्थल पर कार्य करने के लिए पदस्थ किया गया है। आदेश में कहा गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
