नारायणपुर में घी के 151 दीपों से रोशन हुआ अटल चौक, केक काटकर और रसगुल्ला बांटकर मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में दिखा उत्साह
ताजा खबरें


बड़ी खबर

नारायणपुर में घी के 151 दीपों से रोशन हुआ अटल चौक, केक काटकर और रसगुल्ला बांटकर मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में दिखा उत्साह

नारायणपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। जनपद सीईओ प्रमोद सिंह के मार्गदर्शन पर इस अभियान के प्रथम दिवस 17 सितंबर को कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नारायणपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। शाम 7 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में नारायणपुर का अटल चौक घी के दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।

कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण अटल चौक पर घी से जलाए गए 151 दीपक रहे। एक साथ जलाए गए इन दीपों से पूरा अटल चौक रोशन हो गया। इसके साथ ही गणेश पंडाल, पंचायत भवन, पीडीएस केंद्र एवं सीएसी सेंटर में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से पंचायत परिसर का वातावरण आकर्षक नजर आया और इसे देखने के लिए ग्रामीणों में भी उत्साह दिखाई दिया।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ विकसित भारत-2047 के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सेवा, विकास, सुशासन और जनकल्याण के प्रति संकल्प भी लिया गया।

केक काटकर मनाया जन्मदिन, रसगुल्ले से कराया मुंह मीठा

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत नारायणपुर की सरपंच श्रीमती मुक्तिलता प्रधान एवं उपसरपंच नवरतन बंग ने भाजपा कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इसके बाद उपस्थित लोगों के बीच पंचायत की सरपंच श्रीमती मुक्तिलता प्रधान एवं उपसरपंच नवरतन बंग ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को अपने हांथों से रसगुल्ला खिलाकर मुँह मीठा कराया।उपसरपंच ने देश के प्रधानमंत्री के राजनीतिक कार्यकाल उत्तम स्वास्थ एवं दीर्घायु की ईश्वर से प्रार्थना की,इस जन्मदिन कार्यक्रम के मौके पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संदेश के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने तथा सेवा और सुशासन के माध्यम से विकसित भारत और समृद्ध प्रदेश के निर्माण में सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

‘151 घी के दीपक जलना अपने आप में खास’

नारायणपुर में हुए ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर जनपद पंचायत के सीईओ कुमार प्रमोद सिंह ने कहा कि नारायणपुर में 151 दीपक घी से जलाए गए, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। उन्होंने कहा कि नारायणपुर में जिस तरह से घी के दीपक जलाकर कार्यक्रम आयोजित किया गया, वह अपने आप में खास रहा। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन और ग्रामीणों की सहभागिता की सराहना की।

कार्यक्रम में सरपंच मुक्तिलता प्रधान, उपसरपंच नवरतन बंग, भाजपा युवा मंडल महामंत्री अरुण मोहंती, भाजपा मंडल कार्यकारिणी सदस्य गोपाल यादव, महिला मोर्चा सदस्य मीनू सिंह एवं देवंती प्रजापति, बूथ सचिव मुकेश प्रजापति सहित पंचायत सचिव, रोजगार सचिव, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image