ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं को मिला मंच, विधायक गोमती साय ने कबड्डी और कर्मा नृत्य प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
ताजा खबरें


बड़ी खबर

ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं को मिला मंच, विधायक गोमती साय ने कबड्डी और कर्मा नृत्य प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

जशपुर। फरसाबहार विकासखंड के बोखी पंचायत अंतर्गत ग्राम लकराघारा में सार्वजनिक गणेश पूजा समिति द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता एवं कर्मा नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ने किया। इस दौरान ग्रामीणों और प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोमती साय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले ऐसे आयोजन लोक संस्कृति, परंपराओं और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कर्मा नृत्य क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है, वहीं कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल युवाओं में उत्साह, अनुशासन और खेल भावना विकसित करते हैं।

उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों और कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी कला और खेल कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। साथ ही नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों और पारंपरिक खेलों से जुड़ी रहती है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य वेद प्रकाश भगत, जनपद सदस्य सुशीला पैकरा, पारस नाथ पैकरा, सरपंच पूजा मकरा, पूर्व सरपंच पारसमणी पैकरा, ग्राम के बैगा, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image