सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ग्रामीण मंडल कुनकुरी की कार्यशाला, उपेन्द्र यादव और श्रीनायक मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को दी आगामी कार्यक्रमों की जानकारी
कुनकुरी। भाजपा ग्रामीण मंडल कुनकुरी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर 10 सितंबर को कार्यशाला बैठक आयोजित की गई। कुनकुरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अभियान के मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव के मार्गदर्शन तथा मंडल प्रभारी श्रीनायक मिश्रा के नेतृत्व में आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपेन्द्र यादव ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं से अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।
वहीं मंडल प्रभारी श्रीनायक मिश्रा ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संगठन स्तर पर कार्यक्रमों की तैयारी, जिम्मेदारियों के समन्वय तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
कार्यशाला के दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने और अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
