अब किताबों तक सीमित नहीं रहा विज्ञान, बगीचा और महादेवडांड में ‘साइंस ऑन व्हील्स’ ने विद्यार्थियों को कराया स्पेस टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, वॉटर फिल्ट्रेशन और सस्टेनेबिलिटी जैसे विषयों के मॉडल्स व प्रयोगों से रूबरू
ताजा खबरें

बड़ी खबर

जशपुर

कलेक्टर श्री रोहित व्यास की पहल पर जिले के विद्यार्थियों को कक्षा की सीमाओं से बाहर विज्ञान को देखने, समझने और अनुभव करने का अवसर देने के उद्देश्य से साइंस ऑन व्हील्स अब बगीचा और महादेवडांड पहुंचा। स्वामी आत्मानंद विद्यालय बगीचा एवं हायर सेकेंडरी स्कूल महादेवडांड में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मोबाइल वैन में मौजूद वैज्ञानिक मॉडल्स और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान के व्यावहारिक पक्ष को करीब से जाना। आसपास के विद्यालयों के विद्यार्थी भी इसमें सम्मिलित हुए। 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्पेस टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, सस्टेनेबिलिटी और वॉटर फिल्ट्रेशन जैसे विषयों पर आधारित मॉडल्स एवं प्रयोगों ने आकर्षित किया। उन्होंने गतिविधियों में स्वयं भाग लेते हुए विज्ञान से जुड़े सवाल पूछे और अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया।

साइंस ऑन व्हील्स की खासियत यह है कि यह विज्ञान की प्रयोगशाला को विद्यार्थियों के बीच लेकर पहुंचता है। इसके माध्यम से ऐसे विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों से परिचित कराया जा रहा है, जहां इस तरह के संसाधन नियमित रूप से उपलब्ध नहीं हैं। देखने के साथ स्वयं करके सीखने की प्रक्रिया विद्यार्थियों को विज्ञान को बेहतर ढंग से समझने में मदद कर रही है।

ज्वाइंट कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र सिन्हा के निर्देश पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में यह कार्यक्रम कक्षा 6वीं से 10वीं तक के लगभग 1600 विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ उनमें सवाल पूछने, प्रयोग करने और नई चीजें खोजने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करना है।

साइंस ऑन व्हील्स कार्यक्रम को  इग्नाइटिंग ड्रीम्स ऑफ़ यंग माइंड फाउंडेशन के सहयोग से जिले में संचालित किया जा रहा है।

ज्वाइंट कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र सिन्हा के निर्देश पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में यह कार्यक्रम कक्षा 6वीं से 10वीं तक के लगभग 1600 विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ उनमें सवाल पूछने, प्रयोग करने और नई चीजें खोजने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करना है।

बीईओ बगीचा सुदर्शन पटेल, एबीईओ दिलीप टोप्पो और यशस्वी जशपुर के अवनीश पांडेय ने कार्यक्रम का समन्वय किया। फैसिलिटेटर के रूप में विवेक वैद, सुभाष देवांगन, राजेश कुमार एवं दुर्गेश साहू विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों से जोड़ रहे हैं।

साइंस ऑन व्हील्स के जरिए जिले के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान अब केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि मॉडल्स, प्रयोगों और अनुभवों के माध्यम से उनके सामने जीवंत रूप में पहुंच रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image