नारायणपुर के जन सेवा अभेद आश्रम में एक दिवसीय विशाल स्वास्थ्य शिविर, अघोर परिषद ट्रस्ट और बाबा भगवान राम ट्रस्ट की पहल से ग्रामीणों को मिल रही निःशुल्क जांच, परामर्श और दवाइयों की सुविधा
ताजा खबरें


बड़ी खबर

नारायणपुर के जन सेवा अभेद आश्रम में एक दिवसीय विशाल स्वास्थ्य शिविर, अघोर परिषद ट्रस्ट और बाबा भगवान राम ट्रस्ट की पहल से ग्रामीणों को मिल रही निःशुल्क जांच, परामर्श और दवाइयों की सुविधा


नारायणपुर। अघोर परिषद ट्रस्ट नारायणपुर एवं बाबा भगवान राम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आज रविवार 6 सितंबर को जन सेवा अभेद आश्रम चिटकवाइन नारायणपुर में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन चल रहा है। पूज्य बाबा गुरुपद सम्भव राम जी के द्वारा पूजा-अर्चना के बाद सुबह 10:30 बजे से शिविर की शुरुआत कर दी गई  है और शाम 5 बजे तक यह शिविर चलेगा ।

शिविर में ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। देश और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच कर रहे हैं और उन्हें जरूरी चिकित्सकीय सलाह दे रहे हैं। अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच के साथ उनके उपचार के संबंध में उचित परामर्श दिया जा रहा है।

शिविर में गरीब, असहाय और जरूरतमंद मरीजों को ट्रस्ट की ओर से निःशुल्क दवाइयां भी दी जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक परेशानी के कारण कई लोग समय पर इलाज नहीं करा पाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट की ओर से यह शिविर आयोजित किया जा रहा है।

आयोजकों की ओर से जशपुर जिले और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपना और अपने परिवार का स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने की अपील की जा रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image