हाथी रिजर्व सरगुजा की कमान अब सौरभ सिंह ठाकुर के हाथों में, वन विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दी नई जिम्मेदारी
ताजा खबरें


बड़ी खबर

हाथी रिजर्व सरगुजा की कमान अब सौरभ सिंह ठाकुर के हाथों में, वन विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दी नई जिम्मेदारी

 रायपुर, 21 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के मुताबिक सौरभ सिंह ठाकुर को उप संचालक, हाथी रिजर्व, सरगुजा, अंबिकापुर पदस्थ किया गया है। वहीं दिनेश कुमार पटेल को उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी की जिम्मेदारी दी गई है।

गणेश यू.आर. को वनमंडल अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार वन मंडल बिलासपुर के पद पर पदस्थ करते हुए अचानकमार-अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व, बिलासपुर के संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अभिनव कुमार को वन उप संरक्षक, मुंगेली से वन उप संरक्षक, मोहला पदस्थ किया गया है। एस. नवीन कुमार को संचालक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर से वन उप संरक्षक, पश्चिम भानुप्रतापपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गौतम पादीभर को संचालक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर बनाया गया है।

श्वेता कंबोज को उप संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा सुमेध संजय सुरवणे को उप संचालक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर तथा तन्मय कौशिक को वन उप संरक्षक, मुंगेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देंखे सूची : पीडीएफ

Leave Your Comment

Click to reload image