आंगनबाड़ी केंद्रों में अब गतिविधियों के जरिए निखरेगी नौनिहालों की प्रतिभा, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा को सशक्त बनाने मिशन नींव जशपुर के तहत हुआ समझौता, कलेक्टर रोहित व्यास ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
ताजा खबरें


बड़ी खबर

आंगनबाड़ी केंद्रों में अब गतिविधियों के जरिए निखरेगी नौनिहालों की प्रतिभा, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा को सशक्त बनाने मिशन नींव जशपुर के तहत हुआ समझौता, कलेक्टर रोहित व्यास ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जशपुरनगर, 23 सितंबर 2026/
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बुधवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में महिला बाल विकास विभाग की कार्यशाला और समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली।
उन्होंने बच्चों के बौद्धिक विकास और पोष्टिक आहार, टीकाकरण, अपार आईडी, आंगनबाड़ी के नियमित संचालन सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी ली।
और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यशाला में जशपुर जिले में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा रॉकेट लर्निंग संस्था के बीच समझौता ज्ञापन (MOU) किया गया है। इसके अंतर्गत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।

इसी क्रम में मिशन नींव जशपुर प्रोग्राम के तहत आज जिला पंचायत जशपुर के सभाकक्ष में उन्मुखीकरण कार्यशाला सह बैठक का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रॉकेट लर्निंग संस्था की ओर से श्रीमती प्रतिभा मैडम उपस्थित रहीं। 

उन्होंने ईसीसीई के महत्व, गतिविधियों एवं बच्चों के समग्र विकास में इसकी भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

इसके अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियों का नियमित एवं अनिवार्य रूप से संचालन किया जाना है। 

इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।

कार्यशाला में  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार, डीपीओ श्री अनुकूल पाण्डेय, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री विवेक कुमार, श्री अजय सिंह (कंसलटेंट), समस्त परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

कार्यशाला का उद्देश्य  गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन तथा जिले में प्रारंभिक बाल शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना रहा।

Leave Your Comment

Click to reload image