बगिया पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में निभाएंगे गजपति की भूमिका, हेलीपैड पर हुआ भव्य स्वागत
ताजा खबरें


बड़ी खबर

बगिया पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में निभाएंगे गजपति की भूमिका, हेलीपैड पर हुआ भव्य स्वागत

जशपुरनगर, 16 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय गुरुवार को विकासखंड कांसाबेल स्थित अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री आज दोकडा में आयोजित भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा में पारंपरिक गजपति की भूमिका निभाएंगे। उनके आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और श्रद्धालुओं में विशेष उत्सुकता देखी जा रही है।

बगिया हेलीपैड पर मुख्यमंत्री श्री साय का जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। पारंपरिक अंदाज में उनका अभिनंदन करते हुए लोगों ने क्षेत्र में उनके आगमन पर खुशी व्यक्त की।

मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान श्री भरत सिंह, श्री उपेंद्र यादव, सरगुजा संभाग के कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के बगिया आगमन के साथ ही रथ यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। दोकडा में  धार्मिक आस्था और परंपरा के इस महापर्व में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय स्वयं गजपति की भूमिका निभाकर भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होंगे, जिसे लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उल्लास का वातावरण है।

Leave Your Comment

Click to reload image