तिलक से हुआ नन्हे विद्यार्थियों का स्वागत, बैग-किताब और साइकिल वितरण के साथ आत्मानंद विद्यालय बगीचा में धूमधाम से मना शाला प्रवेश उत्सव
ताजा खबरें


बड़ी खबर

तिलक से हुआ नन्हे विद्यार्थियों का स्वागत, बैग-किताब और साइकिल वितरण के साथ आत्मानंद विद्यालय बगीचा में धूमधाम से मना शाला प्रवेश उत्सव

बगीचा-नारायणपुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम विद्यालय, बगीचा में गुरुवार को शाला प्रवेश उत्सव उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

उत्सव के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्य अतिथियों ने बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी और पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया। वहीं कक्षा 9वीं की छात्राओं को साइकिलें भी प्रदान की गईं। कार्यक्रम के अंतर्गत अतिथियों ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पद्मश्री जागेश्वर राम, छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य मोनिका टोप्पो, जनपद पंचायत बगीचा की अध्यक्ष गायत्री नागेश, उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष अग्रवाल एवं हरिनारायण शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक, महामंत्री राजकिशोर जायसवाल, पार्षद अनिमा टोप्पो, एल्डरमैन हरिशंकर पैंकरा, युवा मोर्चा जिला मंत्री ऋत्विक जैन, अध्यक्ष शुभम जिंदल, संतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पटेल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री टोप्पो, बीआरसी, सीएसी, मंडल संयोजक तथा विद्यालय के प्राचार्य सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम विद्यालय के अलावा सेजस बगीचा, पीएम श्री कन्या आश्रम बगीचा, स्वामी रामकृष्ण आश्रम बगीचा, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या माध्यमिक शाला तथा बालक माध्यमिक शाला बगीचा के छात्र-छात्राओं ने भी सहभागिता निभाई। पूरे आयोजन में शिक्षा के प्रति उत्साह, नए विद्यार्थियों के स्वागत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिला।

Leave Your Comment

Click to reload image