सोमनाथ महादेव के पावन दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का प्रस्थान, कांसाबेल में उमड़ा आस्था का सैलाब; जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने हरी झंडी दिखाकर मंगलमय यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं
कांसाबेल। गुजरात स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर रवाना हो रहे श्रद्धालुओं को कांसाबेल में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाओं के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की गई।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, आलोक सारथी, सीईओ संदीप कांसाबेल, प्रतीक सिंह, केशव पांडे , उमाशंकर भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इस दौरान अतिथियों ने कहा कि सोमनाथ धाम देश के प्रमुख आस्था केंद्रों में से एक है और तीर्थयात्रा भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपरा को मजबूत करने का माध्यम है। सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की गई।श्रद्धालुओं ने भी जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और धार्मिक आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला।
