गोमती साय ने निभाया विकास का वादा, करोड़ों की सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन कर ग्रामीण अंचलों को जोड़ा मुख्यधारा से, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार को मिलेगा लाभ
ताजा खबरें


बड़ी खबर

गोमती साय ने निभाया विकास का वादा, करोड़ों की सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन कर ग्रामीण अंचलों को जोड़ा मुख्यधारा से, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार को मिलेगा लाभ

पत्थलगांव। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़क सुविधा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए विधायक गोमती साय ने सोमवार को डांडपानी-खुटेरा तथा खारपानी-चूल्हापानी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। करीब 5 करोड़ 64 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इन दोनों सड़कों से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी।

जानकारी के अनुसार डांडपानी से खुटेरा तक 3.6 किलोमीटर तथा खारपानी से चूल्हापानी तक 2 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। लंबे समय से ग्रामीण इन मार्गों के निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि कार्यों में भी लाभ होगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक गोमती साय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सड़क जैसी आधारभूत सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। सड़क निर्माण से गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुदाम पंडा, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक गणेश जैन सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति पर विधायक का आभार जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी और लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी।

Leave Your Comment

Click to reload image