जशपुर में खाद्य सुरक्षा की मजबूत व्यवस्था: 2 लाख 68 हजार से अधिक राशन कार्डधारियों को हर महीने मिल रहा राशन, 497 उचित मूल्य दुकानों से ई-पॉस मशीन के जरिए हो रहा पारदर्शी वितरण
जशपुर 14 जून 2026/ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का उद्देश्य समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का का उपार्जन कर किसानों को समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने के साथ साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रदेश के जरूरतमंद नागरिकों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
जशपुर जिले में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में योजना का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है।
वर्तमान में जिले में ई पोस के माध्यम खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है।
497 उचित मूल्य दुकानें संचालित है
सभी को आधार युक्त राशन सामग्री वितरण किया जाता है।
आधार कार्ड में राशनकार्ड के मुखिया या सदस्य जिनका आधार राशनकार्ड से लिंक है।
खाद्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जशपुर जिले में कुल बीपीएल हितग्राही 2 लाख 51 हजार 358 हितग्राही, एपीएल के 16780 हितग्राही कुल राशनकार्ड हितग्राही 2 लाख 68 हजार 108 हितग्राही शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ में राशनकार्ड हितग्राहियों को कार्ड की श्रेणी के अनुसार प्रतिमाह 10 किलोग्राम से लेकर 35 किलोग्राम चावल मिलता है।
आदिवासी क्षेत्रों में अंत्योदय हितग्राहियों को चावल के साथ 2 चना और 1 किलो शक्कर भी मिलता है।
