धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा रेल परियोजना जशपुर के विकास की ऐतिहासिक आधारशिला : सुनील गुप्ता, इस परियोजना को अधिसूचित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का किया आभार व्यक्त
जशपुरनगर। भाजपा के सरगुजा सह प्रभारी एवं जशपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है।श्री गुप्ता ने कहा कि यह निर्णय जशपुर जिले के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। लंबे समय से रेल संपर्क की प्रतीक्षा कर रहे जशपुरवासियों का सपना अब साकार होने जा रहा है। इस परियोजना से पहली बार जशपुर जिला सीधे रेल नेटवर्क से जुड़ सकेगा, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विशेष प्रयासों एवं केंद्र सरकार के सहयोग से यह महत्वपूर्ण परियोजना धरातल पर उतरने जा रही है। रेल संपर्क स्थापित होने से जशपुर जिले में व्यापार, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
श्री गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है। धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा रेल परियोजना इसी सोच और संकल्प का परिणाम है।उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल एक रेल लाइन नहीं, बल्कि जशपुर और पूरे उत्तर छत्तीसगढ़ की प्रगति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य का मजबूत माध्यम बनेगी। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जशपुर जिले की जनता की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया।
