सोनक्यारी से बगीचा और सन्ना से सुलेसा तक सांसद राधेश्याम राठिया का ताबड़तोड़ दौरा, कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद, विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर होगी चर्चा
जशपुर/नारायणपुर । रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया कल 13 जून को जशपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। जारी प्रोटोकॉल कार्यक्रम के अनुसार सांसद सुबह से शाम तक सोनक्यारी, सन्ना, सुलेसा और बगीचा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा कार्यकर्ताओं और आमजनों से मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं एवं विकास कार्यों की जानकारी लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद श्री राठिया सुबह 9 बजे जशपुर विश्राम गृह से सोनक्यारी (जशपुर) के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 10:30 बजे सोनक्यारी पहुंचकर जनसंपर्क कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे तोरा, सन्ना में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
दोपहर 1:30 बजे सन्ना रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात एवं आरक्षित कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद अपराह्न 3 बजे सुलेसा, पण्डरापाठ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5 बजे बगीचा रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
दौरे के अंतिम चरण में सांसद शाम 7 बजे जशपुर जिले से अपने गृह निवास छर्राटांगर (धरमजयगढ़) के लिए रवाना होंगे।
सांसद के इस दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों में उत्साह का माहौल है और विभिन्न स्थानों पर उनके स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।
