सुरक्षा व्यवस्था, यातायात सुधार और जनहित के मुद्दों पर मंथन, बैंक ऑफ बड़ौदा की आधुनिक बैंकिंग सेवाओं एवं विशेष योजनाओं की भी दी गई जानकारी
ताजा खबरें


बड़ी खबर

सुरक्षा व्यवस्था, यातायात सुधार और जनहित के मुद्दों पर मंथन, बैंक ऑफ बड़ौदा की आधुनिक बैंकिंग सेवाओं एवं विशेष योजनाओं की भी दी गई जानकारी

जशपुरनगर। जिले की सुरक्षा व्यवस्था, सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर शनिवार को जशपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) से सौजन्य भेंट एवं महत्वपूर्ण चर्चा हुई। यह मुलाकात सुहित घोष के समन्वय एवं सकारात्मक पहल से संपन्न हुई, जिसमें नागरिकों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था में सुधार तथा जनजागरूकता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

चर्चा के दौरान डीआईजी ने कहा कि आमजन की सुरक्षा पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के लिए विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों एवं आगंतुकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन स्वयं एवं परिवार की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।

मुलाकात के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा की विभिन्न जनोपयोगी बैंकिंग सेवाओं पर भी चर्चा हुई। बैंक द्वारा उपलब्ध आकर्षक सैलरी पैकेज, डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं, बीमा एवं निवेश योजनाएं, गृह ऋण, वाहन ऋण, शिक्षा ऋण सहित अन्य आधुनिक बैंकिंग उत्पादों की जानकारी साझा की गई। साथ ही आमजन, शासकीय कर्मचारियों एवं सुरक्षा बलों के लिए उपलब्ध विशेष सुविधाओं एवं ग्राहक हितैषी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

अंत में डीआईजी के नेतृत्व, दूरदर्शी सोच एवं जनसुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उनके द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की सफलता और उत्तम स्वास्थ्य की कामना व्यक्त की गई। क्षेत्र में सुरक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में उनके प्रयासों को महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी पहल बताया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image