जशपुर में ‘किराना चोरी गैंग’ का बड़ा खुलासा : शटर तोड़कर लाखों का माल उड़ाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, झारखंड तक पहुंची पुलिस की रेड 
ताजा खबरें


बड़ी खबर

जशपुर में ‘किराना चोरी गैंग’ का बड़ा खुलासा : शटर तोड़कर लाखों का माल उड़ाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, झारखंड तक पहुंची पुलिस की रेड 

जशपुर 19 मई 2026  शहर के बीचों-बीच स्थित एक प्रतिष्ठित किराना दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी की गुत्थी को आखिरकार ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों सहित चोरी का सामान खरीदने वाले झारखंड के एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है, क्योंकि चोरी का नेटवर्क जशपुर से निकलकर सीधे झारखंड तक जुड़ा मिला।

घटना 8 और 9 मई 2026 की दरमियानी रात की है। मधुबन टोली निवासी व्यापारी विक्रम ताम्रकार अपनी “विक्रम किराना दुकान” को रोज की तरह बंद कर घर चले गए थे। दुकान जशपुर के लक्ष्मी गुडी मंदिर के पास स्थित है और इलाके की बड़ी किराना दुकानों में गिनी जाती है। रात के अंधेरे में चोर दुकान तक पहुंचे और शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद दुकान में रखे महंगे रिफाइन तेल, चावल, खाद्य सामग्री, साबुन और अन्य सामान को ऑटो में भरकर फरार हो गए।

अगली सुबह जब दुकान के ड्राइवर ने टूटा ताला और खींचा हुआ शटर देखा तो तत्काल व्यापारी विक्रम ताम्रकार को सूचना दी। व्यापारी मौके पर पहुंचे तो दुकान के भीतर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान से हरी केशरी कंपनी के रिफाइन तेल के डिब्बे, चावल के कट्टे, रिफाइन तेल के कार्टून और कई अन्य सामान गायब थे। चोरी गए माल की कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई।

व्यापारी की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामला शहर के प्रमुख कारोबारी से जुड़ा होने और लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए बेहद संवेदनशील माना गया। इसके बाद ने खुद मामले की मॉनिटरिंग शुरू की और के नेतृत्व में चार विशेष पुलिस टीमों का गठन किया।

इसके बाद शुरू हुआ पुलिस का हाईटेक ऑपरेशन। शहर और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले गए। साइबर सेल की मदद से संदिग्धों की गतिविधियों को ट्रैक किया गया। पुलिस के मुखबिर तंत्र को भी एक्टिव किया गया। लगातार 10 दिनों तक चली जांच के दौरान पुलिस को नवाटोली, बनिया टोली, सरना टोली और करबला रोड के कुछ युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं।

पुलिस ने दबिश देकर विरेन्द्र भगत उर्फ लड्डू, कार्तिक भगत, अजय रवानी और पमित बरला को हिरासत में लिया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी गोलमोल जवाब देते रहे, लेकिन जब पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्य सामने रखे तो सभी टूट गए। आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने नवाजिश खान के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया था।

पूछताछ में बड़ा खुलासा तब हुआ जब आरोपियों ने बताया कि चोरी का सामान जशपुर से ऑटो में भरकर झारखंड के गुमला जिले के सकतारा गांव ले जाया गया था। वहां यह सामान स्थानीय दुकानदार अमृत लाल केरकेट्टा को बेच दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने झारखंड में दबिश दी और चोरी का सामान खरीदने वाले अमृत लाल को भी गिरफ्तार कर लिया।

इधर मामले का मुख्य आरोपी नवाजिश खान पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही फरार हो गया था। वह लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन साइबर टीम उसकी लोकेशन ट्रेस करती रही। आखिरकार पुलिस ने उसे सिमडेगा, झारखंड से पकड़ लिया और जशपुर ले आई।

पूरे ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 58 डिब्बा 13 लीटर वाला रिफाइन तेल, 7 बोरी चावल, 15 पाउच रिफाइन तेल, 34 बोतल सरसों तेल, 1 पेटी साबुन, 36 पैकेट सिगरेट, चोरी के माल की बिक्री से मिले 1005 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल ऑटो क्रमांक JH-07-E-7736 जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में —

  • विरेन्द्र भगत उर्फ लड्डू, नवाटोली
  • अजय रवानी, बनिया टोली
  • कार्तिक भगत, नवाटोली
  • पमित बरला, सरना टोली
  • अमृत लाल केरकेट्टा, सकतारा गुमला झारखंड
  • नवाजिश खान, करबला रोड जशपुर शामिल हैं।

पूरे मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में , उप निरीक्षक नसीरुद्दीन अंसारी, प्रधान आरक्षक अनंत मिराज किस्पोट्टा, राजेश पाल, आरक्षक अनूप भगत, उपेंद्र सिंह और नगर सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ने कहा कि जिले में चोरी और संगठित अपराध करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जाएगा। चोरी का सामान खरीदने वालों को भी किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image