“बोलेगा बचपन” से गूंजा जशपुर का शिक्षा अभियान : यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता ने नवाचारी शिक्षकों को किया सम्मानित, विनोबा ऐप बना शिक्षा सुधार और प्रतिभा निखारने का मजबूत मंच
ताजा खबरें


बड़ी खबर

“बोलेगा बचपन” से गूंजा जशपुर का शिक्षा अभियान : यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता ने नवाचारी शिक्षकों को किया सम्मानित, विनोबा ऐप बना शिक्षा सुधार और प्रतिभा निखारने का मजबूत मंच


जशपुर। जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने हेतु जिला कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में ओपन लिंक्स फाउंडेशन द्वारा विनोबा ऐप के माध्यम से नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार सिन्हा के दिशा-निर्देश एवं यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी श्री विनोद कुमार गुप्ता के समन्वय से संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य एवं नवाचार के लिए ‘बोलेगा बचपन कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित शिक्षकों को यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी श्री विनोद कुमार गुप्ता एवं यशस्वी जशपुर के सदस्य श्री संजीव शर्मा द्वारा प्रमाण पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी श्री विनोद कुमार गुप्ता ने कहा बोलेगा बचपन कार्यक्रम का सुचारु रूप से विद्यालयों मे संचालन किया जा रहा है, विद्यालयों मे संचालित कविता वाचन , कहानी वाचन, स्पेलिंग बी और स्पोकन इंग्लिश जैसे अनोखी पहल का सराहना किया । विनोबा ऐप शिक्षकों के लिए सीखने, नवाचार साझा करने और प्रेरणा प्राप्त करने का एक प्रभावी मंच है, जो शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

विनोबा के सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर श्री सोमनाथ साहू ने जानकारी दी कि यह ऐप जिले के शिक्षकों द्वारा किए जा रहे नवाचारों को साझा करने, आपसी सीख को बढ़ावा देने तथा शैक्षणिक गतिविधियों के दस्तावेजीकरण हेतु विकसित किया गया है। उल्लेखनीय है कि विनोबा भावे टीम जिले में एफएलएन, जवाहर नवोदय, जेईई एवं नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग के साथ-साथ दैनिक उपस्थिति डाटा संग्रहण का कार्य भी यशस्वी जशपुर के समन्वय से कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान जिला स्तरीय विजेता शिक्षकों में प्राथमिक शाला डहुकोना  के श्री विजय कुमार, प्राथमिक शाला बड़े गमहरिया  की कुमारी सुनैना तिर्की, प्राथमिक शाला बड़े गमहरिया  की श्रीमति सिरमती चौहान , प्राथमिक शाला डिपाटोली की श्रीमती आरती ओहदार, प्राथमिक शाला नदीडिपा की श्रीमति रीना रानी गोस्वामी, प्राथमिक शाला डोंगरदाह के महेंद्र सिंह बंजारा, प्राथमिक शाला  सुजीबहार की श्रीमती शरदा पैंकरा शामिल रहे। यशस्वी जशपुर के श्री अवनीश पांडे, दीपक महतो, प्रदीप नायक दिलीप राम द्वारा सभी विजेता शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

Leave Your Comment

Click to reload image