किलकिला शिविर में बुजुर्गों और जरूरतमंदों को मिली बड़ी राहत, 7 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश, दिव्यांग को मिला श्रवण यंत्र
ताजा खबरें

बड़ी खबर

किलकिला शिविर में बुजुर्गों और जरूरतमंदों को मिली बड़ी राहत, 7 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश, दिव्यांग को मिला श्रवण यंत्र

जशपुर 10 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार के तहत जिला में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में पत्थलगांव विकास खंड के ग्राम किलकिला में पात्र 7  हितग्राहियों का पेंशन स्वीकृति आदेश और 1 दिव्यांग हितग्राही को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। 

जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृत आदेश और सामग्री वितरित किए।
सुशासन तिहार के तहत प्रशासन लोगों के बीच पहुंचकर लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का सार्थक प्रयास कर रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image