मुख्यमंत्री निवास में जशपुर की साहित्यिक प्रतिभा का सम्मान — ‘अंबुबाची’ काव्य संग्रह का भव्य विमोचन, CM ने कहा- प्रदेश में साहित्यिक चेतना को मिलेगा नया आयाम
ताजा खबरें


बड़ी खबर

मुख्यमंत्री निवास में जशपुर की साहित्यिक प्रतिभा का सम्मान — ‘अंबुबाची’ काव्य संग्रह का भव्य विमोचन, CM ने कहा- प्रदेश में साहित्यिक चेतना को मिलेगा नया आयाम

जशपुर 23 अफ़्रैल 2026 । प्रदेश की सांस्कृतिक और साहित्यिक पहचान को नई ऊंचाई देने वाला एक महत्वपूर्ण क्षण आज उस समय देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय में जशपुर की जानी-मानी साहित्यकार के बहुप्रतीक्षित काव्य संग्रह ‘अंबुबाची’ का विधिवत विमोचन किया। इस गरिमामय आयोजन ने न केवल जशपुर बल्कि पूरे प्रदेश के साहित्य प्रेमियों में उत्साह की लहर दौड़ा दी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती साहित्य, कला और संस्कृति की समृद्ध परंपराओं से परिपूर्ण रही है, और यहां की प्रतिभाएं निरंतर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने श्रीमती शुभा मिश्रा को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनका यह दूसरा काव्य संग्रह उनकी सृजनशीलता, संवेदनशीलता और साहित्यिक प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि “अंबुबाची” जैसे काव्य संग्रह समाज में सकारात्मक सोच, भावनात्मक जुड़ाव और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने यह भी दोहराया कि राज्य सरकार साहित्य और संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और प्रसार के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि प्रदेश की लोकधरोहर और रचनात्मक परंपराएं और अधिक सशक्त हो सकें।

जशपुर की साहित्यकार शुभा मिश्रा का यह दूसरा काव्य संग्रह उनकी साहित्यिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर भी इस उपलब्धि को लेकर गौरव का माहौल है, और जिले के साहित्यकारों एवं पाठकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि यह काव्य संग्रह आने वाले समय में साहित्यिक जगत में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा और नई पीढ़ी को लेखन के प्रति प्रेरित करेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image