“देवभूमि की राह पर निकला आस्था का कारवां” — कुनकुरी–नारायणपुर से 14 श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए रवाना, मधेश्वर महादेव का आशीर्वाद लेकर शुरू हुई पुण्य यात्रा
ताजा खबरें


बड़ी खबर

“देवभूमि की राह पर निकला आस्था का कारवां” — कुनकुरी–नारायणपुर से 14 श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए रवाना, मधेश्वर महादेव का आशीर्वाद लेकर शुरू हुई पुण्य यात्रा

नारायणपुर 23 अफ़्रैल 2026 :  धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम उस वक्त देखने को मिला, जब कुनकुरी और नारायणपुर क्षेत्र से 14 श्रद्धालुओं का जत्था विधि-विधान के साथ चारधाम यात्रा के लिए गुरुवार को रवाना हुआ। यात्रा से पहले श्रद्धालुओं ने क्षेत्र के प्रसिद्ध में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया और सुरक्षित यात्रा की कामना की।

हिमालय की ऊंचाइयों में बसे चार पवित्र धाम की यात्रा को सनातन धर्म में विशेष महत्व प्राप्त है। मान्यता है कि इस पवित्र यात्रा से मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन के पापों का क्षय होता है। हर वर्ष सीमित समय के लिए खुलने वाले इन धामों में दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

इस वर्ष भी नारायणपुर और कुनकुरी के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जत्था अम्बिकापुर से ट्रेन द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हुआ, जहां से आगे हरिद्वार पहुंचकर पवित्र में गंगा स्नान करेगा तथा में दर्शन-पूजन करेगा। इसके बाद श्रद्धालु क्रमशः यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की कठिन लेकिन दिव्य यात्रा पूरी करेंगे।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु —जहां भागीरथी और अलकनंदा का संगम होता है—और जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के भी दर्शन करेंगे। लगभग 10 दिनों की इस यात्रा के बाद 4 मई को जत्था वापस लौटेगा और चारों धामों से पवित्र जल साथ लेकर आएगा। यात्रा करने वाले श्रद्धालों के जत्था में अरुण महंती, तुलेश्वर यादव, बघेल यादव, उत्तम विश्वकर्मा, सचिन बंग, मनोज यादव, संजय यादव, वेदप्रकाश अंगिरा, निखिल बंग, कमल यादव, सतकुमार यादव, सरोज कुशवाहा, मिंटू सोनी एवं जागृत गौरव शामिल है।

चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में गहरी आस्था है। यह यात्रा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य, कठिन पर्वतीय मार्ग और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत अनुभव भी प्रदान करती है।

Leave Your Comment

Click to reload image