कलेक्टर श्री व्यास की अध्यक्षता में जिला स्तरीय डी.डब्ल्यू.एस.एम. की बैठक सम्पन्न
ताजा खबरें


बड़ी खबर

कलेक्टर श्री व्यास की अध्यक्षता में जिला स्तरीय डी.डब्ल्यू.एस.एम. की बैठक सम्पन्न

*जशपुरनगर 14 अप्रैल 2026* /कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में विगत दिवस 13 अप्रैल को जिला स्तरीय डी.डब्ल्यू.एस.एम. की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें  विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं “धरती आबा” योजना के प्रस्तावित कार्यों का अनुमोदन जिला जल एवं स्वच्छता मिशन से किया गया तथा ठेकेदारों को शासन के निर्देशानुसार भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु विभाग को निर्देशित किया गया। साथ ही पंप ऑपरेटर की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से कराने के लिए पंचायतों को शासन द्वारा निर्धारित राशि हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए तथा  केवल जलप्रदाय योजनाओ में भुगतान किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Leave Your Comment

Click to reload image