बदलते मौसम और बढ़ते जोखिम के बीच किसानों को सतर्क रहने की जरूरत—प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के साथ ऐड-ऑन कवर लेकर करें अपनी फसलों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित
ताजा खबरें


बड़ी खबर

बदलते मौसम और बढ़ते जोखिम के बीच किसानों को सतर्क रहने की जरूरत—प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के साथ ऐड-ऑन कवर लेकर करें अपनी फसलों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित

जशपुरनगर 12 अप्रैल 2026/ पिछले कुछ दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई अचानक ओलावृष्टि और तेज हवाओं से
उद्यानिकी फसलों को क्षति हुई है।
 
किसानों से अपील है कि आगामी खरीफ एवं
रबी में अपने फसलों का बीमा जरूर करवाएं । एवं फसलों पर फंगीसाईड का छिड़काव जरूर करें।

फसल बीमा क्यों जरूरी है ऐड ऑन कवर ?
अक्सर किसान प्रधानमंत्री फसल बीम योजना (PMBFY) के तहत केवल बेसिक बीमा ही करवाते हैं
लेकिन बदलती जलवायु परिस्थितियों को देखते हुए ऐड-ऑन (Add On) सुरक्षा लेना अनिवार्य
सा हो गया है।
’ ऐड-ऑन कवर के मुख्य लाभः
स्थानीय आपदा सुरक्षाः बेसीक बीमा अक्सर व्यापक आपदाओं को कवर करता है, लेकिन ऐड-ऑन
के माध्यम से आप ओलावृष्टि (Hailstorm), जैसे स्थानीय घटनाओं के लिए अलग से सुरक्षा पा सकते हैं। कम प्रीमयम, ज्यादा सुरक्षाः बहुत ही मामूली अतिरिक्त प्रीमयम भुगतान करके किसान
अपनी पूरी लागत को सुरक्षित कर सकते हैं।
’ सहायक संचालक उद्यान जशपुर का किसानों से विशेष अपील किए है कि  ओलावृष्टि जैसी अनिश्चत घटनाओं से बचने के लिए
फसल बीमा में ऐड-ऑन कवर का विकल्प जरूर चुनें। यह आपकी मेहनत की कमाई भी सुरक्षा का
सशक्त माध्यम है।

Leave Your Comment

Click to reload image