बागबहार में बंजारा समाज का शक्ति प्रदर्शन—भव्य शोभायात्रा से दिखी एकता की मिसाल, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने बढ़ाया उत्साह
ताजा खबरें


बड़ी खबर

बागबहार में बंजारा समाज का शक्ति प्रदर्शन—भव्य शोभायात्रा से दिखी एकता की मिसाल, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने बढ़ाया उत्साह


जशपुर : जिले के बागबहार में विश्व बंजारा दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय शामिल हुईं। इस अवसर पर बंजारा समाज के बंधुओं द्वारा मंदिर परिसर से परशुराम चौक होते हुए गांधी चौक तक विशाल एवं आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़ों एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
कार्यक्रम में दिल्ली से पधारे बंजारा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल चाव्हाण, बंजारा समाज के अध्यक्ष श्री नन्द कुमार बंजारा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री आनंद शर्मा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री चन्द्रचूर्ण बंजारा, मंडल महामंत्री श्री मोती बंजारा, मंडल अध्यक्ष श्री हेमंत बंजारा, श्री शेखर बंजारा, श्री लालजीत बंजारा, श्री रामसेवक बंजारा, श्री श्याम बंजारा, श्रीमती प्रेम शीला बंजारा, श्रीमती ममता बंजारा सहित रायगढ़ एवं जशपुर जिले के बंजारा समाज के बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों ने बंजारा समाज की समृद्ध परंपरा, संस्कृति और समाज के विकास में योगदान को स्मरण करते हुए एकता और सामाजिक उत्थान का संदेश दिया। कार्यक्रम में समाज के लोगों का उत्साह एवं सहभागिता उल्लेखनीय रही।

Leave Your Comment

Click to reload image