“जशपुर की बेटियों का ‘ज्ञान यात्रा’ में धमाकेदार प्रदर्शन: कलेक्टर रोहित व्यास की पहल से पीएम श्री स्कूलों की छात्राएं पहुंचीं अहमदाबाद, अंतरिक्ष विज्ञान से लेकर गांधी दर्शन तक हासिल किया अनमोल अनुभव
ताजा खबरें


बड़ी खबर

“जशपुर की बेटियों का ‘ज्ञान यात्रा’ में धमाकेदार प्रदर्शन: कलेक्टर रोहित व्यास की पहल से पीएम श्री स्कूलों की छात्राएं पहुंचीं अहमदाबाद, अंतरिक्ष विज्ञान से लेकर गांधी दर्शन तक हासिल किया अनमोल अनुभव

जशपुर 19 मार्च 2026 :जिला कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन में जिले के पीएम श्री विद्यालयों में अध्यनरत उत्कृष्ट छात्राओं को अहमदाबाद गुजरात का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। जिले के पीएम श्री  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमशः मनोरा ,कुनकुरी, पत्थलगांव एवं कोतबा  के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु शैक्षणिक भ्रमण पर अहमदाबाद ले जाया गया विद्यार्थियों को दिनांक 11. 3.2026 से दिनांक 18. 3.2026 तक गुजरात एवं छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया गया। जिले के एक विद्यालय से एक विद्यार्थी के साथ उनके एक-एक अध्यापकों को मिलाकर कुल 9 सदस्यीय दल को विक्रम साराभाई अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र, साइंस सिटी, कांकरिया लेक ,साबरमती आश्रम ,साबरमती रिवर फ्रंट, अटल सेतु आदि प्रमुख स्थलों पर ले जाकर शैक्षणिक अध्ययन कराया गया। यात्रा के प्रथम दिवस पर सभी छात्र-छात्राओं को साइंस सिटी ले जाया गया जहां विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स के साथ-साथ अंतरिक्ष विज्ञान ,खगोल विज्ञान, वनस्पति पौधे एवं पृथ्वी की उत्पत्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ज्ञान अर्जित किया। द्वितीय दिवस पर सभी विद्यार्थियों को विक्रम साराभाई अनुसंधान केंद्र ले जाया गया जहां पर उन्होंने एस्ट्रोनॉमी साइंस, रॉकेट साइंस, उपग्रह संचार व्यवस्था आदि विषयों पर केंद्र के विशेषज्ञों से परिचर्चा कर अंतरिक्ष विज्ञान के गुण रहस्यों को समझने का प्रयास किया। अनुसंधान केंद्र से निकलने के बाद छात्र-छात्राओं ने कांकरिया  पहुंचकर वहां पर वन्य जीव प्राणियों का अध्ययन करने के बाद रात्रि कालीन भ्रमण करने वाले जीव जंतुओं के जू पार्क को भी अध्ययन कराया गया। अहमदाबाद का किला एवं गांधी जी का साबरमती आश्रम भी विद्यार्थियों को दिखाया गया कपड़ा उद्योग ,कृषि ,नदियां ,जलवायु आदि विषय पर भी विद्यार्थियों के ज्ञान को पोषित किया गया । दिनांक 18. 3.2026 को यात्रा का समापन किया गया ।
उक्त संपूर्ण कार्यक्रम समग्र शिक्षा माध्यमिक खंड जशपुर को राज्य से प्राप्त दिशानिर्देशों के अनुसार संपन्न हुआ ।

Leave Your Comment

Click to reload image