राज्यसभा टिकट पर बड़ा फैसला: लक्ष्मी वर्मा के नाम का ऐलान, मुख्यमंत्री की पसंद पर भाजपा की मुहर, 7 नामों के मंथन के बाद मातृशक्ति को मौका 
ताजा खबरें


बड़ी खबर

राज्यसभा टिकट पर बड़ा फैसला: लक्ष्मी वर्मा के नाम का ऐलान, मुख्यमंत्री की पसंद पर भाजपा की मुहर, 7 नामों के मंथन के बाद मातृशक्ति को मौका 

 

रायपुर, 3 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ की सियासत में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया जब ने राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर दिया। पिछले कई दिनों से चल रही अंदरूनी बैठकों और मंथन के बाद आखिरकार उनके नाम पर सहमति बन गई।

जानकारी के अनुसार, शुरुआत में सात नामों का पैनल तैयार किया गया था। इनमें लक्ष्मी वर्मा, नारायण चंदेल, सरोज पांडेय, भूपेंद्र सवन्नी, किरण बघेल, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी और निर्मल शामिल थे। बाद में विचार-विमर्श के बाद तीन नाम—लक्ष्मी वर्मा, नारायण चंदेल और डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी—को अंतिम सूची में रखा गया। अंततः पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा के नाम पर भरोसा जताते हुए टिकट सौंप दिया।

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री की पसंद को केंद्रीय नेतृत्व की सहमति मिलने के बाद यह निर्णय तेजी से आगे बढ़ा। संगठन के भीतर पहले से चर्चा थी कि इस बार राज्यसभा के लिए सामाजिक संतुलन और मातृशक्ति को प्राथमिकता दी जाएगी।

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, यह फैसला भाजपा की रणनीतिक चाल है, जिससे एक ओर महिला नेतृत्व को मजबूती मिलेगी तो दूसरी ओर संगठनात्मक एकजुटता का संदेश भी जाएगा।अब सबकी नजरें राज्यसभा चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया पर टिकी हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image