जनता की दहलीज पर शासन! 7 विकासखंडों के दर्जनों ग्राम पंचायतों में लगेगा सुशासन शिविर – नामांतरण, बटवारा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और नल-जल योजनाओं का होगा त्वरित निराकरण!”
ताजा खबरें


बड़ी खबर

जनता की दहलीज पर शासन! 7 विकासखंडों के दर्जनों ग्राम पंचायतों में लगेगा सुशासन शिविर – नामांतरण, बटवारा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और नल-जल योजनाओं का होगा त्वरित निराकरण!”

जशपुरनगर 03 मार्च 2026/ कांसाबेल विकासखण्ड में शासन के विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभागों की संतृप्तिकरण हेतु कांसाबेल कलस्टर के ग्राम पंचायत कोडलिया, जुमईकेला, केनाडांड़, बांसबहार और खारपानी में सुशासन शिविर का आयोजन क्रमशः 09 मार्च, 12 मार्च, 13 मार्च, 16 मार्च, एवं 19 मार्च 2026 को किया जा रहा है। 
           कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिला स्तरीय शिविर हेतु अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर श्रीमती प्रियंका रानी गुप्ता को नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। इसी प्रकार विकासखण्ड स्तरीय शिविर हेतु एसडीएम बगीचा श्री प्रदीप राठिया को नोडल अधिकारी एवं जनपद सीईओ कांसाबेल श्री संदीप कुमार मरावी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। इसके साथ ही शिविर में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी, संबंधित ग्राम पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों भी उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया है। शिविर में पेंशन, राशन कार्ड, आवास, व्यक्तिगत शौचालय, मनरेगा, कार्य, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग कार्ड, नामांतरण, बटवारा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और नल-जल से संबंधित समस्याओं को समाधान किया जाएगा। 

दुलदुला, कुनकुरी, फरसाबहार, बगीचा, जशपुर, पत्थलगांव और मनोरा विकासखण्ड के विभिन्न ग्राम पंचायतों भी विकासखण्ड स्तरीय शिविर का होगा आयोजन
 
         कलेक्टर श्री व्यास के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार सुशासन शिविर में शासन के योजनाओं के स्कोप की जानकारी जन समान्य को प्रदान करते हुए, योजनाओं से वंचितों को लाभान्वित करने हेतु पेंशन, राशन कार्ड, आवास, व्यक्तिगत शौचालय, मनरेगा, कार्य, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग कार्ड, नामांतरण, बटवारा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और नल-जल से संबंधित आवेदन प्राप्त किया जाएगा तथा कलस्टर पंचायत स्तर से प्राप्त आवेदनों का पंचायत स्तर में निराकृत किया जाएगा। इस हेतु दुलदुला, कुनकुरी, फरसाबहार, बगीचा, जशपुर, पत्थलगांव और मनोरा विकासखण्ड के संबंधित एसडीएम को नोडल अधिकारी एवं जनपद पंचायत सीईओ को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 
            प्राप्त जानकारी के अनुसार 09 मार्च को दुलदुला विकासखण्ड के बरपानी, बगीचा के मुढ़ी और जशपुर के केरे किनकेल में विकासखण्ड स्तरीय सुशासन शिविर आयोजित होगी। इसी प्रकार 13 मार्च को कुनकुरी के भेलवाटोली, फरसाबहार के घुमरा, पत्थलगांव के खाड़ामाचा और मनोरा के अंधरझर, 23 मार्च को दुलदुला विकासखण्ड के जामटोली, बगीचा के कुरकुरिया और जशपुर के रातामाटी, 27 मार्च को कुनकुरी के चटकपुर, फरसाबहार के बंसाझाल, पत्थलगांव के फरसाटोली और मनोरा के इराई में भी सुशासन शिविर आयोजित होगी।

Leave Your Comment

Click to reload image