झारसुगुडा सड़क हादसा: विवाह समारोह से लौट रही पुलिस टीम की एसयूवी ट्रक से टकराई, पांच पुलिसकर्मी की मौत, चार घायल, मुख्यमंत्री ने मृतक परिवार को आर्थिक सहायता राशि देना का किया ऐलान
ओडिशा: सड़क हादसे में पांच पुलिसकर्मी की मौत, मुख्यमंत्री ने अनुग्रह राशि की घोषणा
झारसुगुड़ा 22 फरवरी 2026: ओडिशा के झारसुगुडा जिले में रविवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा झारसुगुडा सदर थाना क्षेत्र के ओडिशा आदर्श विद्यालय के पास हुआ।
बताया कि आठ पुलिसकर्मी झारसुगुडा में आयोजित एक विवाह समारोह से लौट रहे थे, तभी उनकी एसयूवी का आमने-सामने ट्रक से टकराव हो गया।
मुख्यमंत्री ने मृतक पुलिसकर्मियों के परिजनों को आर्थिक अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
