मुड़कटी सरना स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन—रेडे में उमड़ी आस्था की भीड़, पारंपरिक संस्कृति की झलक के बीच 14 लोगों की घर वापसी, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय हुए शामिल....
ताजा खबरें


बड़ी खबर

मुड़कटी सरना स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन—रेडे में उमड़ी आस्था की भीड़, पारंपरिक संस्कृति की झलक के बीच 14 लोगों की घर वापसी, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय हुए शामिल....


बागबहार। मुड़कटी सरना स्थापना वर्षगांठ दिवस के अवसर पर बागबहार क्षेत्र के रेडे में भव्य एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की सहभागिता रही, जिससे पूरा क्षेत्र धार्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल में सराबोर हो गया।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में महेश्वर सिंह (प्रांत संगठन मंत्री, अखिल भारतीय कल्याण आश्रम), धनियारो परहा, वेदप्रकाश भगत, मनिजर राम, आलोक सारथी ,रविन्द्र शिखर, मीना चौहान, अनिल भगत, आनंद शर्मा एवं अनूप गुप्ता सहित कई गणमान्य जन मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान सरना स्थल पर पूजा-अर्चना, पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया।इस आयोजन की सबसे महत्वपूर्ण रही 4 परिवारों के 14 सदस्यों की हिंदू धर्म में घर वापसी, जिसे पूरे विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने इसे सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता की दिशा में एक अहम कदम बताया।अतिथियों ने अपने संबोधन में सरना परंपरा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर जोर देते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Leave Your Comment

Click to reload image