“प्रेम, भरोसा और धोखा — शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी सलाखों के पीछे”
ताजा खबरें


बिग ब्रेकिंग

“प्रेम, भरोसा और धोखा — शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी सलाखों के पीछे”

          *रायगढ़, 23 मई 2026* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों पर रायगढ़ पुलिस द्वारा संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना तमनार पुलिस ने युवती से दुष्कर्म की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक तिग्गा (31 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

        पीड़ित युवती ने कल थाना तमनार में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत किया, थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से विस्तृत बयान कराया गया। युवती ने अपने बयान में बताया कि वह आरोपी दीपक तिग्गा को लंबे समय से जानती थी। वर्ष 2017 में आरोपी ने उससे प्रेम प्रस्ताव रखकर शादी करने का वादा किया और फरवरी 2017 में घर में माता-पिता के नहीं रहने पर पहली बार शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपी लगातार शादी करने का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

        पीड़िता द्वारा जब आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया गया तो आरोपी दीपक तिग्गा ने उसे अपने साथ रखने से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया और आज उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

???? *एसएसपी रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*—

        *“महिला संबंधी अपराधों में रायगढ़ पुलिस पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्य कर रही है। महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

Leave Your Comment

Click to reload image