मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जशपुर दौरा आज, कुंजारा में सोलर ऑन-ग्रिड प्लांट का लोकार्पण और कण्डोरा में करम अखरा व सामाजिक भवन का करेंगे उद्घाटन और जोकारी में विकास कार्यों के साथ सामाजिक सम्मेलन में होंगे शामिल
नारायणपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज शनिवार को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री का दौरा कुंजारा, कण्डोरा और जोकारी सहित विभिन्न गांवों में निर्धारित है।
मुख्यमंत्री श्री साय कुंजारा में सोलर ऑन-ग्रिड पावर प्लांट का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे कुनकुरी विकासखंड के ग्राम कण्डोरा (महुआटोली) पहुंचेंगे, जहां सोहराई करम महोत्सव में शामिल होंगे। इस अवसर पर नवनिर्मित करम अखरा एवं अखिल भारतीय रौतिया सामाजिक भवन का लोकार्पण भी करेंगे।
मुख्यमंत्री ग्राम जोकारी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। साथ ही यहां आयोजित प्रांतीय चीक सामाजिक सम्मेलन एवं सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ता के यंहा शादी समारोह में ग्राम मटासी नारायणपुर में भी पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे अपने निवास ग्राम बगिया के लिए रवाना होंगे।
