चार दिनों में खुशहाल जीवन की नई राह का संदेश, सलियाटोली में 26 नवंबर से आर्ट ऑफ लिविंग का विशेष अभियान; तनावमुक्त समाज बनाने और हर चेहरे पर मुस्कान लाने लोगों से जुड़ने की अपील
ताजा खबरें


बड़ी खबर

चार दिनों में खुशहाल जीवन की नई राह का संदेश, सलियाटोली में 26 नवंबर से आर्ट ऑफ लिविंग का विशेष अभियान; तनावमुक्त समाज बनाने और हर चेहरे पर मुस्कान लाने लोगों से जुड़ने की अपील

कुनकुरी/नारायणपुर । लोगों को तनावमुक्त जीवन जीने, मानसिक शांति प्राप्त करने और जीवन में सकारात्मकता का संचार करने के उद्देश्य से कुनकुरी में आर्ट ऑफ लिविंग (Art of Living) का चार दिवसीय कोर्स आयोजित होने जा रहा है। यह आयोजन 26 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक जीएडी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सालियाटोली कुनकुरी में संपन्न होगा। प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 9 बजे तक चलने वाले इस कोर्स में लोगों को जीवन को सहज, सरल, आनंदमय और सकारात्मक बनाने की दिशा में मार्गदर्शन दिया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, आर्ट ऑफ लिविंग का उद्देश्य केवल कुछ दिनों का प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि लोगों को तनावमुक्त और खुशहाल जीवन जीने की कला से परिचित कराना है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति अनेक प्रकार की जिम्मेदारियों, चिंताओं और मानसिक दबावों के बीच अपने लिए समय नहीं निकाल पाता। ऐसे में जीवन में शांति, संतुलन और प्रसन्नता बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन जाती है। आर्ट ऑफ लिविंग का यह कोर्स लोगों को स्वयं के भीतर सकारात्मक बदलाव लाने तथा जीवन को नई दृष्टि से देखने के लिए प्रेरित करेगा।

इस आयोजन को महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में खुशहाली, आपसी सद्भाव और सकारात्मक बदलाव की भावना को आगे बढ़ाने वाला सेवा अभियान बताया गया है। आयोजकों का कहना है कि जीवन की वास्तविक खुशी केवल स्वयं प्रसन्न रहने में नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में भी खुशियां बांटने और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने में है। निस्वार्थ भाव से दूसरों की खुशी के लिए आगे बढ़ना ही जीवन का सबसे बड़ा उत्सव है।

दूसरों को प्रेरित करना भी सेवा का हिस्सा

आयोजन से जुड़े लोगों ने नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों से इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि लोग अपने आसपास के मित्रों, रिश्तेदारों, परिचितों और पड़ोसियों से इस कोर्स की जानकारी साझा करें तथा उन्हें इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करें। किसी एक व्यक्ति को भी सकारात्मक जीवन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना समाज के लिए एक सार्थक योगदान हो सकता है।

आयोजकों ने कहा कि जब हमारे छोटे से प्रयास से किसी व्यक्ति के जीवन में खुशहाली और मुस्कान आती है, तो उससे मिलने वाली संतुष्टि किसी बड़े उपहार से कम नहीं होती। इसलिए सभी लोग पूरे उत्साह, सहयोग और समर्पण के साथ इस सेवा कार्य का हिस्सा बनें।

Leave Your Comment

Click to reload image