जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने जगाई थी अधिकारों की अलख, ओपी चौधरी ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
ताजा खबरें


बड़ी खबर

जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने जगाई थी अधिकारों की अलख, ओपी चौधरी ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

जशपुरनगर, 19 नवंबर 2026/ वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज जशपुर में भगवान बिरसा मुंडा चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा भारत के महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी, जननायक और समाज सुधारक थे। 

उन्होंने आदिवासी समाज को एकजुट कर अंग्रेजी शासन और शोषणकारी व्यवस्था के विरुद्ध संघर्ष किया। उन्होंने आदिवासी समाज को जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए जागरूक किया तथा समाज में स्वाभिमान, एकता और अधिकारों के प्रति चेतना जगाई।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का त्याग, संघर्ष और बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत,  पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रणविजय सिंह जुदेव श्री कृष्णा राय, श्री भरत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image