डबल इंजन सरकार का जशपुर को डबल तोहफा, लोहरदगा-धर्मजयगढ़ के बाद सरडेगा-पत्थलगांव-अंबिकापुर रेल लाइन को भी केंद्र की हरी झंडी, आदिवासी अंचल के विकास और कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार
ताजा खबरें


बड़ी खबर

डबल इंजन सरकार का जशपुर को डबल तोहफा, लोहरदगा-धर्मजयगढ़ के बाद सरडेगा-पत्थलगांव-अंबिकापुर रेल लाइन को भी केंद्र की हरी झंडी, आदिवासी अंचल के विकास और कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जशपुरवासियों को दूसरे रेल लाईन की सौगात दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे ने 27 अक्टूबर 2026 को ओडिशा के सरडेगा से छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव होते हुए अंबिकापुर तक 218 किलोमीटर रेल लाईन परियोजना को हरी झंडी देते हुए,राजपत्र में प्रकाशित कर दिया है। इससे पहले केंद्र सरकार झारखंड के लोहरदग्गा से धर्मजयगढ़ तक की रेल लाईन को विशेष रेल परियोजना में शामिल करते हुए,केंद्रीय राजपत्र में प्रकाशित कर चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा प्रभार सम्हालने के महज तीन साल के भीतर ही जिले में दूसरी रेल लाईन की स्वीकृति मिलने से जशपुरवासियों के उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है। इस रेल लाईन के बन जाने से ओडिसा,छत्तीसगढ़ और झारखंड रेल लाईन से जुड़ जाएंगें। इस प्रस्तावित रेल लाईन के लिए सर्वेक्षण का काम पहले ही पूरा कर लिया गया है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार सरडेगा से पत्थलगांव तक 128 किलोमीटर और पत्थलगांव से अंबिकापुर की दूरी 90 किलोमीटर की है। उल्लेखनिय है कि विशेष रेल लाईन को केंद्र सरकार ने सामान्य परियोजनाओं से अलग, प्राथमिकता वाली परियोजना के रूप में चिन्हांकित किया है। ऐसी परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृति, पर्यावरणीय अनुमति और अन्य विभागीय प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाती है। इसके लिए अलग से फंड और समय-सीमा तय होती है, ताकि परियोजना को लंबित होने से बचाया जा सके। 

*डबल इंजन सरकार के डबल उपहार से जशपुर में उल्लास में डूबा*
 
तीन साल के कार्यकाल में जशपुर जिले में दूसरी रेल लाईन को केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति दिये जाने से जशपुरवासियों का उत्साह और उल्लास इन दिनों देखते ही बनता है। इस दोहरे उपहार से आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले के विकास को नई ऊंचाई मिल सकेगी। रेल लाईन के माध्यम से जशपुर,रायगढ़,बिलासपुर,रायपुर,रांची,कोलकाता जैसे बड़े शहरों से संपर्क आसान हो जाएगा। इससे यहां के व्यवसाय का विस्तार हो सकेगा। इसी उम्मीद से जिलेवासी 70 के दशक से लोहरदग्गा कोरबा रेल लाईन की मांग कर रहे थे। जिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने पूरा कर दिखाया है।

Leave Your Comment

Click to reload image