मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में बिछ रहा सड़कों का जाल ,4 करोड़ 79 लाख की लागत से होगा फरसाबहार के डोगादरहा से अंबाकछार मार्ग का निर्माण,हुआ विधिवत भूमिपूजन
ताजा खबरें


बड़ी खबर

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में बिछ रहा सड़कों का जाल ,4 करोड़ 79 लाख की लागत से होगा फरसाबहार के डोगादरहा से अंबाकछार मार्ग का निर्माण,हुआ विधिवत भूमिपूजन


जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन कार्यों को स्वीकृति मिल रही है। इसी कड़ी में फरसाबहार विकासखंड के ग्राम डोगादरहा में शिवमंदिर सेमरडाब से अंबाकछार मार्ग तक 3 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा।
इस सड़क निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 79 लाख 93 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। सड़क निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी तथा आसपास के गांवों का संपर्क और अधिक सुगम होगा।

लंबे समय से बेहतर सड़क सुविधा की अपेक्षा कर रहे क्षेत्रवासियों में इस निर्माण कार्य को लेकर खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क निर्माण से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और कृषि गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की विकासपरक सोच से जशपुर जिले के गांव-गांव तक पहुंच रही सड़क सुविधा, ग्रामीण अंचलों में विकास की नई राह हो रही प्रशस्त।इस मौके पर पूर्व संसदीय सचिव भरत साय,डीडीसी वेदप्रकाश भगत ,जनपद अध्यक्ष हेमंती साय,जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष भाजपा मुक्तेश्वर साय ,मंडल महामंत्री घनश्याम यादव ,कौशल्या यादव ,जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा दीपक चौहान,अजय गुप्ता ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गजानंद चक्रेश,दीपक मिश्रा, BDC पुकेश साय ,अम्बाक्षार सरपंच उर्मिला साय, डोंगाधारा सरपंच मनीषा सिदार, वरिष्ठ कार्यकर्ता  त्रिलोचन यादव, उत्तम सिदार,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री राकेश पैकरा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

Leave Your Comment

Click to reload image