भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव का महाकुंभ, राज्यसभा सांसद नितिन नवीन होंगे मुख्य आकर्षण, रायगढ़ प्रवास का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी
ताजा खबरें


बड़ी खबर

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव का महाकुंभ, राज्यसभा सांसद नितिन नवीन होंगे मुख्य आकर्षण, रायगढ़ प्रवास का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

रायगढ़, 14 नवम्बर 2026/ राज्यसभा सांसद श्री नितिन नवीन 15 नवंबर को रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री नितिन नवीन 15 नवम्बर को सुबह 8.30 बजे पटना एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा रवाना होकर सुबह 9.40 बजे रायगढ़ के चिराईपानी स्थित ओ.पी. जिंदल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सुबह 9.55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा धरमजयगढ़ के लिए रवाना होंगे और सुबह 10.20 बजे दशहरा मैदान पहुंचेंगे। वे सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक दशहरा मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव सम्मेलन में शामिल होंगे। दोपहर 12.10 बजे हेलीकॉप्टर से रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12.35 बजे ओ.पी. जिंदल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद 12.50 बजे विशेष विमान से पटना के लिए रवाना होंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image