सारंगढ़–बिलाईगढ़ में लोक कला महोत्सव के जरिए दिखेगी पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक विरासत की झलक, 12 नवंबर को होगा जिला स्तरीय मुकाबला
06-Nov-2026 8:03:37 pm
1168
सारंगढ़–बिलाईगढ़, 6 नवंबर 2026। शासन के निर्देशानुसार शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला महोत्सव के अंतर्गत जिले में 12 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक नृत्य दलों का पंजीयन 11 नवंबर 2026 को कार्यालयीन समय में किया जाएगा।
आदिवासी विकास विभाग ने इच्छुक नृत्य दलों से निर्धारित तिथि में पंजीयन कराने की अपील की है। प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
