जनता की परेशानी सुनने खुद उपलब्ध हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बगिया कैंप कार्यालय में भेंट-मुलाकात कर दिए समस्याओं के समाधान के निर्देश
ताजा खबरें


बड़ी खबर

जनता की परेशानी सुनने खुद उपलब्ध हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बगिया कैंप कार्यालय में भेंट-मुलाकात कर दिए समस्याओं के समाधान के निर्देश

जशपुरनगर 5 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने कैम्प कार्यालय बगिया में आम नागरिकों से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं, मांगों और आवश्यकताओं की जानकारी ली।

इस दौरान नागरिकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष इलाज, आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। 
इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री श्री साय ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आम नागरिकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और पात्र हितग्राहियों को छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Leave Your Comment

Click to reload image