मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर को दी 1.35 करोड़ की बड़ी सौगात, पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया शुभारंभ, उत्तर जशपुर में नए भवन के लिए 30 लाख की घोषणा
ताजा खबरें


बड़ी खबर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर को दी 1.35 करोड़ की बड़ी सौगात, पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया शुभारंभ, उत्तर जशपुर में नए भवन के लिए 30 लाख की घोषणा

जशपुरनगर 4  नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर शहर में 1 करोड़ 35 लाख 85 हजार रुपए की लागत से नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त  सामुदायिक भवन किया।

भवन का नामकरण भी पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन किया गया है।

उन्होंने कहा कि शहर के बीचों-बीच निर्मित यह भवन सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अब टैंट का खर्च भी बचेगा।

जशपुर शहर के लोग शादी, जन्मदिन और सालगिरह आसानी से मना सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने उत्तर जशपुर क्षेत्र में सामुदायिक भवन बनाने के लिए 30 लाख रूपए की घोषणा की।

नवनिर्मित सामुदायिक भवन में कुल 8 कमरे बनाए गए हैं। सभी कमरों में अटैच लेट-बाथरूम की सुविधा उपलब्ध है
जिससे आयोजन के दौरान लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

इस अवसर पर रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनि भगत नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत,  जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय प्रबल प्रताप सिंह जुदेव, कृष्णा राय, अमर सुल्तानिया, जिला पंचायत सदस्य श्री गेंद बिहारी, सुनील गुप्ता,भरत सिंह सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र दुग्गा सरगुजा आईजी श्री दीपक कुमार झा कलेक्टर श्री रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह और नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय और जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image